Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- उल्लास के साथ मनाया गया भाजपा नेता नरेश अग्रवाल का जन्म दिवस#


#हरदोई:- पिहानी- उल्लास के साथ मनाया गया भाजपा नेता नरेश अग्रवाल का जन्म दिवस#

#हरदोई: पिहानी- कस्बे के बस स्टैंड पर बाबा मैरिज लान के मालिक जोगराज सिंह, दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार राजन शुक्ला, अमिरता भट्टे के मालिक लकी अग्रवाल, समाजसेवी सुधीर गुप्ता, सर्राफा व्यापारी राजकिशोर सिंह की ओर से आयोजित भंडारे का शुभारंभ पिहानी इंस्पेक्टर सुनील दत्त कौल ने किया। नरेश अग्रवाल के जन्म दिवस के अवसर पर उनके कार्यकर्ताओं ने दीर्घायु के लिए केक भी काटा। कोतवाल सुनील दत्त कौल पूर्व सांसद के जन्म दिवस के अवसर पर उनके दीर्घायु होने की कामना की। ईश्वर से प्रार्थना की वह निरंतर राजनीतिक सफर में उच्च शिखर तक पहुंचे।इस मौके पर जोगराज सिंह ने कहा कि अन्य नेताओं की तरह श्री नरेश अग्रवाल सिर्फ बातें नहीं करते बल्कि काम भी करते हैं और अपने काम से लोगों का दिल भी जीते हैं। सुधीर गुप्ता ने कहा कि माननीय नरेश भैया जैसा कोई राजनेता नहीं देखा जो इतनी शिद्दत और मेहनत से जनता के लिए काम करता हो। जन्मदिवस पर आपके लिए करोड़ों दुआएं भी कम है।इस मौके पर अनीश शुक्ला भरे, उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष पंकज वैश्य,बाबा मैरिज हॉल के मैनेजर सुभाष, शुभम गुप्ता, शिब्बू मिश्रा ,गोलू कश्यप,राजू पंजाबी,रामबाबू आदि लोगों ने भंडारे की व्यवस्थाएं देखी#

No comments