#हरदोई:- बेनीगंज- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाई लक्ष्मीबाई की जयंती#
#हरदोई:- बेनीगंज- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाई लक्ष्मीबाई की जयंती#
#हरदोई: बेनीगंज- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगर के गुरुकुल कोचिंग संस्थान में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई। संस्थान संचालक नगर अध्यक्ष ऋषिकेश अस्थाना ने दीप प्रज्वलन कर रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बालक बालिकाओं को संबोधित करते हुए श्री अस्थाना ने कहा कि घोर निराशा के परिवेश में रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजी शासन को ललकारा। रानी ने 1857 ईस्वी में ही देश के सामने प्रतिमान रखा कि नारी शक्ति जागृत होने के बाद अत्याचार अनाचार टिक नहीं सकते। उनके बलिदान से जागृत हुई चेतना ने स्वतंत्रता आंदोलन को गति दी। उनका कहना था कि आज समस्याओं के आयाम रूपांतरित हो गए हैं। नारी शक्ति को लक्ष्मी बाई की तरह मिसाल बनकर देश के लिए जीने की आवश्यकता है। कन्या भू्रण हत्या, दहेज, महिला अत्याचार, दुष्कर्म जैसी प्रबल समस्याओं को नारी शक्ति ही ललकार सकती है।आज देश भारतीय नारी की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। अभी महिला शक्ति को प्लेटफॉर्म और वातावरण देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री अखण्ड प्रताप सह मंत्री बहन इच्छा वैश्य, कृष्णा वैश्य, अभय प्रताप, मुरारी सिंह, श्वेता, अंजली, प्रियाशी, माही, शालू वर्मा, अंशिका सिंह, पिंकी, कोमल, माही, नयंसी, प्रियंशी, शिवानी वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया#

No comments