Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज- सेवानिवृत डाक पाल के विरुद्ध धन गबन की रिपोर्ट दर्ज#


#हरदोई:- बेनीगंज- सेवानिवृत डाक पाल के विरुद्ध धन गबन की रिपोर्ट दर्ज#

#हरदोई: बेनीगंज- कोथावां- शाखा से सेवा निवृत हो चुके डाक पाल लक्ष्मी नारायण शुक्ला के विरुद्ध निरीक्षक डाक घर केंद्रीय उप मंडल हरदोई अभिनव गुप्ता ने जनता के बचत खाते से 5 लाख 56 हजार 40 रुपये के गबन संबंधी रिपोर्ट बीते गुरुवार को कोतवाली बेनीगंज में दर्ज कराई है। जानकारी अनुसार डाक निरीक्षक ने अपने हालिया निरीक्षण में जनता के बचत खातों से धन का गबन होना पाया है। जिसको लेकर उपरोक्त मामले की लिखित तहरीर उन्होंने कोतवाली बेनीगंज में दी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उपरोक्त मामले से स्थानीय डाक कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने कहा कि मामले की गंभीरता पूर्वक जांच की जाएगी#

No comments