Breaking News

#हरदोई:- पाली- पुलिस ने यातायात


#हरदोई:- पाली- पुलिस ने यातायात नियम पालन करने के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक#

#हरदोई: पाली- शुक्रवार को अतिरिक्त निरीक्षक वहीद अहमद के नेतृत्व में पाली पुलिस द्वारा यातायात माह के अंतर्गत नगर के पन्त इंटरमीडिएट कॉलेज में सभी छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के संबंध में भली भांति अवगत कराते हुए जागरूक किया गया एवं नियमों का पालन किए जाने हेतु अपील की गयी उपस्थित छात्र छात्राओं ने यातायात नियमों को पालन करने का संकल्प भी लिया। इसमें काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पाली थाना अतिरिक्त निरीक्षक वहीद अहमद ने कहा कि सभी को बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनना चाहिए जिससे हमारी स्वयं की सुरक्षा होती है उन्होंने कहा हमेशा ही रोड पर चलते समय यातायात के नियमों को ध्यान रखना चाहिए । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र पांडेय उपनिरीक्षक श्रीपति मौर्य, कस्वा इंचार्ज योगेंद्र कुमार के साथ साथ पुलिस टीम व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा#

No comments