#हरदोई:- हरपालपुर- भोला के इलाज मे मदद के लिए समाजसेवियों ने बढ़ाए हाथ#
#हरदोई:- हरपालपुर- भोला के इलाज मे मदद के लिए समाजसेवियों ने बढ़ाए हाथ#
#हरदोई: हरपालपुर- गमों की आंच में आंसू उबाल कर देखो, बनेगा रंग किसी पर भी डाल कर देखो! तुम्हारे दिल की चुभन भी जरूर कम होगी, किसी के पांव का कांटा निकाल कर देखो"इलाज के अभाव में जिंदगी मौत से जूझ रहे भोले की मदद के लिए समाजसेवीयो ने हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है। हरपालपुर कस्बा निवासी रामनिवास उर्फ भोले पुत्र तुलाराम ब्रेन ट्यूमर से पिछले चार माह से ग्रसित है। आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं कर पा रहा था। मिशन आत्म संतुष्ट के संचालक समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने एक बार फिर दरिया दिली दिखाते हुए बीमार भोला को तत्काल 10 हजार रुपए आर्थिक मदद देकर कहां पैसों के अभाव में भोले का इलाज नहीं रुकने देंगे। उन्होंने कहा कि इसे तत्काल लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाए और जो भी होगा हर संभव इलाज के लिए मदद की जाएगी। दूसरी तरफ विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी ने असहाय बीमार पड़े मजदूर भोले के घर पहुंच कर दवा इलाज के पर्चे देखें तथा मौके पर ही वरिष्ठ चिकित्सकों की राय लेकर उन्होंने पूरा भरोसा दिलाया कि उसके ऑपरेशन में आने वाला खर्च जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सहयोग कराया जाएगा। उन्होंने तत्काल 2000 रुपए आर्थिक मदद देकर मरीज को लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजने के लिए कहा। उन्होंने कहा जरूरत पड़ी तो समाज के आगे झोली फैला कर मदद लेकर इलाज कराया जाएगा। भोले के परिजनों को भी अब उसकी नई जिंदगी मिलने की उम्मीद जगने लगी है#

No comments