#हरदोई:- पिहानी- सर्दी बढ़ते ही आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस हुई सक्रिय#
#हरदोई:- पिहानी- सर्दी बढ़ते ही आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस हुई सक्रिय#
#हरदोई: पिहानी- मौसम में सर्दी बढ़ते ही आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस भी सक्रिय हो गई है। रात गश्त को मुस्तैद कर दिया गया है। कोतवाली पिहानी में कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ ने बुधवार की रात गणना व स्टाफ बैठक में निर्देश दिए हैं कि रात्रि ग्गस्त व पिकेट ड्यूटी पर लापरवाही होती है तो वह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि शाम ढलते ही मोबाइल पुलिस बस्तियों में पेट्रोलिग कर असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है। कोतवाल ने सभी हल्का प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ती हैं। अराजक तत्व सक्रिय होकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी बनती है कि आमजन की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहे।।रात की गश्त को बढ़ाने के निर्देश दिए । कस्बा इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी ने कहा कि शाम से ही पुलिस सक्रिय हो जाती है। बैंकों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध दिखाई देने वाले व्यक्ति से पूछताछ कर उनके पहचान पत्र को चेक किया जा रहा है#
#भाने लगी है दोपहर की धूप,मौसम दिन प्रतिदिन ठंड हो रहा है। जहां सुबह की धूप लोगों को भा रही थी। अब लोगों को दोपहर की धूप भी अच्छी लगने लगी है। बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज ठंड भरा है। सूर्यदेव नहीं निकले, धूप में तेजी नहीं थी। दोपहर को हल्की धूप अच्छी लगने लगी। ठंडी हवाएं चली। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह और शाम अलाव भी जलने लगे हैं#

No comments