#हरदोई:- पाली- पैसों की खनक के चलते आबकारी विभाग के जिम्मेदारो को यहां पर सब ठीक-ठाक दिखाई दे रहा है#
#हरदोई:- पाली- पैसों की खनक के चलते आबकारी विभाग के जिम्मेदारो को यहां पर सब ठीक-ठाक दिखाई दे रहा है#
#हरदोई: पाली- आबकारी विभाग की मिली भगत के चलते नगर में सरकारी शराब दुकान पर सुबह होते ही सेल्समेन द्वारा खुलेआम शराब बेची जा रही है। जिम्मेदार जानबूझकर अनजान बने हुए हैं नगर में दो देसी शराब ठेका है एक अंग्रेजी का इन शराब ठेको पर सुबह होते ही खुलेआम शराब की बिक्री होते देखी जा सकती है जबकि सरकार की तरफ से सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक शराब बिक्री करने का समय निर्धारित किया गया है पैसों की खनक के चलते विभाग के जिम्मेदारों को यह पर सब ठीक-ठाक दिखाई दे रहा है लोगों की माने अगर अधिकारी अपनी गोपनील जांच करा ले तो सारा मामला खुलकर सामने आ जाएगा कमोबेश यही हाल निजामपुर पुलिया रूपापुर भोरापुर आदि जगहों पर नियम कानून तक पर रखकर शराब खुले आम सुबह बिक्री की जा रही है विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मानो चेतना सून्य हो चुके हैं अगर समय रहते शराब माफियाओं पर लगाम नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में नगर से लेकर क्षेत्र में शराब माफियाओ की जड़े बहुत मजबूत होगी#

No comments