#हरदोई:- आयुष्मान कार्ड बनाने में अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी को मिला प्रशंसा पत्र#
#हरदोई:- आयुष्मान कार्ड बनाने में अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी को मिला प्रशंसा पत्र#
#प्रशंसा पत्र जिलाधिकारी ही नही बल्कि समस्त जनपद वासियों के लिए/ जिलाधिकारी#
#हरदोई: जनपद में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाये गए आयुष्मान भव कार्यक्रम की व्यापक सफलता की उच्च स्तर पर काफी सराहना हुई है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की ओर से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को इस संबंध में एक प्रशस्ति पत्र मिला है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि जनपद में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी की ओर से निरंतर सराहनीय प्रयास किये जा रहे हैं। जनपद हतदोई में आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत 218826 आयुष्मान कार्ड बनाये गए और जनपद इस अवधि में आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रदेश में समस्त जनपदों की रैंकिंग में द्वितीय स्थान पर रहा। जनपद के कारण पूरे देश मे उत्तर प्रदेश की उपलब्धि में भी सुधार हुआ है। प्रशस्ति पत्र में जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व की सराहना की। विदित हो कि जिलाधिकारी ने बीते समय मे अत्यंत कल्याणकारी योजना आयुष्मान को लेकर काफी गंभीरता दिखाई। अंतर्विभागीय समन्वय से जनपद ने आयुष्मान कार्ड बनाने में रिकॉर्ड कायम कर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशंसा पत्र सिर्फ जिलाधिकारी के लिए नही बल्कि समस्त प्रशासनिक टीमो व जनपद की जनता के लिए प्रसंसा पत्र है#

No comments