Breaking News

#हरदोई:- कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर एसपी ने बेरिया घाट की परखी व्यस्थाएँ#


#हरदोई:- कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर एसपी ने बेरिया घाट की परखी व्यस्थाएँ#

#हरदोई: कार्तिक पूर्णिमा को लेकर पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के चलते थाना मल्लावां के बेरिया घाट का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी।मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्री गोश्वामी ने मल्लावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले बेरिया घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा के सभी मापदंडों का जायजा लिया।तथा संबंधित लोगों को उचित व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।श्री गोस्वामी ने कहा कि यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नही होनी चाहिये।इसके लिए पुलिस पूरी तरह कटिबद्ध है।बतातें चलें कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते हैं।जिनकी सुरक्षा के लिए पुलिस अभी से व्यवस्थाओं में लगी हुई है।ताकि कहीं कोई चूक न होने पाये।इस मौके पर मल्लावां पुलिस भी मौजूद रही#

No comments