#हरदोई:- कछौना- बुखार के चलते 35 वर्षीय युवक का निधन#
#हरदोई:- कछौना- बुखार के चलते 35 वर्षीय युवक का निधन#
#हरदोई: कछौना- नगर पंचायत कछौना पतसेनी के मोहल्ला कछौना बाजार पूर्वी का 35 वर्षीय युवक रिंकू शुक्ला का बीमारी के चलते समय निधन हो गया। इस घटना से परिवार के सामने दुख का पहाड़ टूट पड़ा#
#जानकारी के अनुसार कस्बा कछौना के मोहल्ला कछौना बाजार पूर्वी के रिंकू शुक्ला पुत्र उमाशंकर शुक्ला उम्र 35 वर्ष कई दिनों से बुखार से बीमार चल रहे थे। दीपावली के बाद ससुराल गए थे, वहां पर निधन हो गया। मृतक वाहन बीमा का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक की एक मासूम 5 वर्ष की बेटी है। इस असमय घटना से परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। इस दुख की घड़ी में लोगों ने पहुंचकर परिवार को ढाढ़स बंधाया#

No comments