#हरदोई:- बेनीगंज- श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण जन्म का सुनाया प्रसंग,जय कन्हैया लाल के उद्घोष से गूंजा पंडाल#
#हरदोई:- बेनीगंज- श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण जन्म का सुनाया प्रसंग,जय कन्हैया लाल के उद्घोष से गूंजा पंडाल#
#हरदोई: बेनीगंज- सीबीजी इंटर कॉलेज आफ साइंस के प्रांगण में भागवत धर्म प्रचार समिति के तत्वाधान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस की सायं कालीन बेला में कृष्ण जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूरा कथा पंडाल जय कन्हैया लाल के उद्घोष से गूंज उठा। चित्रकूट धाम से पधारे कथा व्यास श्री शशिभूषण दास महाराज ने कृष्ण जन्म के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि कंस के अंत को लेकर देव लोक में हुई आकाश वाणी से डरे कंस ने देवकी व वासुदेव को कारागार में डाल दिया। माता देवकी की आठवीं संतान के रूप में स्वयं भगवान विष्णु कृष्ण अवतार में पृथ्वी पर जन्मे। नंद बाबा के घर कृष्ण के जन्म का भव्य उत्सव मनाया जाता है कथा पंडाल को विशेष रूप से जन्मोत्सव के अनुरूप सजाया गया था और बधाई के गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने भक्ति रस में डूब कर कृष्ण जन्मोत्सव का आनंद उठाया। डोली में बैठे कन्हैया लाल के सभी ने दर्शन करते हुए उन पर पुष्प वर्षा की। बांके बिहारी जन्मोत्सव के पावन प्रसंग के अवसर पर श्री राधा रानी बांके बिहारी जनकल्याण समिति एवम् सदस्य नारदानंद आश्रम के मल्लावां निवासी वीरेश्वर मिश्रा ने पधार कर पूज्य ब्यास महराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा से जुड़े लोगों को राधा रानी रूपी चादर भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कपिल सिंह, अर्पित गुप्ता, केपी सिंह, टिटलू तिवारी, अंकित सिंह सोमवंशी, उमेश तिवारी, सुरेंद्र मिश्रा, मुकेश गुप्ता, बुद्ध सेन सोनी, अतुल तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में भागवत प्रेमी उपस्थित रहे#

No comments