#हरदोई:- श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्तिदल के सदस्यों ने केक काट कर मनाया बाबा श्याम के जन्मोत्सव का जश्न#
#हरदोई:- श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्तिदल के सदस्यों ने केक काट कर मनाया बाबा श्याम के जन्मोत्सव का जश्न#
#हरदोई: श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल एवं श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के सदस्यों ने श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव सप्ताह के उपलक्ष्य में केक काटकर भजन गाकर उन्हें बधाई दीI वैसे तो खाटू श्याम जी का जन्मदिन बीते पांच दिन हो चुके है लेकिन उनके भक्तो में उनके जन्मदिन का जोश कम होने का नाम नहीं ले रहा हैI श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल एवं श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के सदस्यों ने उनके जन्मोस्तव सप्ताह के अंतर्गत 28 वे हनुमान चालीसा मंगलपाठ के उपलक्ष्य में श्री ठाकुर द्वारा लाला प्रभू दयाल राधा कृष्ण मंदिर सदर बाजार हरदोई में हनुमान चालीसा, हनुमान अष्ठक, श्री राम स्तुति के साथ श्री खाटू श्याम स्तुति व् आरती का पाठ कियाI इसके बाद सभी भक्तो ने मिलकर बाबा श्याम के जन्मदिन का केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दीI समिति के सदस्य व् प्रमुख भजन गायक वेद प्रकाश गुप्ता निधि देवल गुप्ता व् विनीता पांडेय ने हनुमान जी व् खाटू श्याम के भजनो "श्याम तेरे नाम की छाई खुमारी", "बांके बिहारी की देख छटा मेरो मन हो गयो लटा पटा" "जन्मदिन मेरे श्याम का" आदि भजनो का गुणगान किया#
#श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल के जिला प्रभारी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया जाता है तथा लोगों से अपील की जाती है कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने आसपास के किसी भी मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को सायं 5.30 बजे हनुमान चालीसा पाठ के लिए एकत्र हुआ करें। जिला कार्यकारी प्रमुख गौरव अग्रवाल ने बताया की सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आज अठाईसवा मंगल पाठ आज भक्त प्रहलाद नगरी हरदोई के विभिन्न मंदिरो में आयोजित हो रहा है I इस अवसर पर पुजारी दीपू तिवारी ने पूजन अर्चन संपन्न कराया Iश्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल व् श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के जिला प्रमुख अविनाश मिश्रा, आर्यन अग्रवाल, रवि शंकर शुक्ला, अपूर्व माहेश्वरी, अखिलेश सिंह सिकरवार, करुणा शंकर द्विवेदी, वरुण द्विवेदी व् महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अंजलि सिंह, लक्ष्मी मिश्रा, सुनीता द्विवेदी, अनीता मिश्रा, आरती गुप्ता, रानी शुक्ला, सुधा गुप्ता आदि मौजूद रहे#

No comments