#हरदोई:- हड़ताल के पक्ष मे रेलवे कर्मचारियों ने किया गुप्त मतदान#
#हरदोई:- हड़ताल के पक्ष मे रेलवे कर्मचारियों ने किया गुप्त मतदान#
#हरदोई: सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर यूनियन काफी समय से सरकार के विरोध में आवाज उठा रही है परंतु सरकार द्वारा किसी भी प्रकार से कर्मचारियों की मांगो को नही सुना जा रहा है ऐसे में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन केंद्रीय मंत्री मंडल के महामंत्री कॉम बी सी शर्मा के आवाहन पर पूरे उत्तर रेलवे में बुधवार को सीक्रेट बैलट पेपर के माध्यम से कर्मचारियों ने मतदान किया। मतदान का उद्देश्य कर्मचारियों से हड़ताल को लेकर उनके पक्ष विपक्ष जाना जा सकें। इसी संदर्भ में मुरादाबाद मंडल में भी बुधवार को मंडल मंत्री कॉम शलभ सिंह के नेतृत्व तथा उनके निर्देशन में पूरे मुरादाबाद मंडल में सीक्रेट बैलट वोटिंग की हुई। शाखा हरदोई/शाखा बालामऊ सचिव राजीव गुप्ता ने बताया कि#
#पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने को लेकर मतदान किया गया। जिसमें सभी ब्रांचों में मत पेटिका रखकर गुप्त मतदान किया। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चला उन्होंने बताया कि लगभग 400रेलवे कर्मचारियों ने हड़ताल के पक्ष में मतदान किया#

No comments