#हरदोई:- पिहानी- संघ द्वारा पथ संचलन कर दिया गया एकता अखंडता का संदेश#
#हरदोई:- पिहानी- संघ द्वारा पथ संचलन कर दिया गया एकता अखंडता का संदेश#
#हरदोई: पिहानी- मंगलवार को पिहानी नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित पथ#
#संचलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह अभिषेक शुक्ला अनुज ने बताया कि मंगलवार को पिहानी नगर के जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में सभी स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ। उसके उपरांत पथ संचलन प्रारंभ हुआ। नगर के जूनियर हाई स्कूल से कोतवाली रोड होते हुए बंदर पार्क के पास से खादी भंडार के सामने से निकलते हुए नगर पालिका के सामने होकर बैंक आफ इंडिया के सामने से वरिष्ठ पत्रकार राजन शुक्ला गली से होकर मिश्राना पुराना डाकघर ठाकुरद्वारा मंदिर से बाबा मंशा नाथ मंदिर चौराहा होते हुए स्वर्गीय जगदीश मिश्रा के मकान के सामने से बाबा महाकालेश्वर मंदिर के सामने से होते हुए समाजसेवी नवनीत बाजपेई,बाबा लक्कड़ नाथ मंदिर के सामने से निकलकर ब्लॉक रोड होते हुए पुरानी पुलिस चौकी के पास से पटवा वाली गली होते हुए बंदर पार्क के मध्य से पुनः जूनियर हाई स्कूल में पथ संचलन संपन्न हुआ।पथ संचलन राष्ट्रीय एकता अखंडता एक भारत श्रेष्ठ भारत के विचार के साथ और सद्भावना का संदेश देते हुए नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के स्वयंसेवी बंधु ने पथ संचलन किया।पथ संचलन का कार्यक्रम खण्ड कार्यवाह अंकित गुप्ता, सहित लगभग 300 लोगों ने प्रतिभाग किया। जगह-जगह स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा भी की गयी। कोतवाली रोड पर कृष्णा पुस्तक भंडार,बंदर पार्क के पास सचिन कटियार, रामदास कटियार,आदर्श सिंह,मुजाविर हुसैन जैदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता विमलेश गुप्ता, राजीव पटवा, राहुल गुप्ता, बबलू गुप्ता, अमित मिश्रा,ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेयी सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्प वर्षा की।पथ संचलन में सभी स्वयंसेवक बंधुओ ने शांति व राष्ट्र एकता का संदेश दिया#
#खण्ड कार्यवाह अभिषेक शुक्ला ने बताया कि#
#स्वयंसेवक वह है जो बिना कहे सहायता के लिए स्वयं आगे बढ़ता है। जो व्यक्ति स्वप्रेरित है, प्रेरणा से भरा है वह स्वयंसेवक बन जाता है। एक सच्चा स्वयंसेवक किसी पुरस्कार या प्रशंसा की अपेक्षा नही करता#
#जब स्वयंसेवक डगमगाता है तब ज्ञान और सच्चे मित्र उसके सहारा बनते है#

No comments