Breaking News

#हरदोई:- बिलग्राम- पोथी पूजन के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ#


#हरदोई:- बिलग्राम- पोथी पूजन के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ#

#हरदोई: बिलग्राम- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिलग्राम नगर के मोहल्ला रफैयत गंज स्थित प्राचीन शिवाला मन्दिर प्रांगण में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिव सेवा समिति के तत्वाधान में किया गया है। जिसका शुभारंभ पोथी यात्रा के साथ हुआ। श्रीमद् भागवत कथा शुरू होने से पूर्व प्राचीन शिवाला मन्दिर पर आचार्य श्रीकान्त शरण ने मंत्रोच्चारण के साथ पोथी पूजन करवाया। इसके बाद गाजे बाजे के साथ निकाली गई पोथी यात्रा में भक्ति का माहौल बना रहा। इस दौरान हर ओर वातावरण में जयकारों की गूंज सुनाई पड़ रही थीं। यात्रा नगर के मोहल्ला रफैयत गंज में भ्रमण करते हुए कथा स्थल शिवाला मन्दिर प्रांगण पर पहुंची प्रदीप कुमार राठौर "राजू" ने अपने सिर पर श्रीराम चरित मानस एवम भगवत गीता की पोथी जबकि उनकी पत्नी सोनम राठौर कलश धारण कर चल रही थी। श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन आचार्य श्रीकान्त शरण ने परीक्षित सुखदेव के संवाद की कथा की महिमा का बखान किया इस दौरान रजनीश राठौर, शिशुपाल, राजपाल सभासद, सुधीर कुमार, रामजी सैनी, विश्वनाथ प्रजापति, रोहित पाल, अन्नू सैनी,सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे#

No comments