#हरदोई:- जिलाधिकारी ने सदर तहसील में मतदाता पंजीकरण केन्द्र का किया निरीक्षण#
#हरदोई: रविवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने तहसील सदर के मतदाता पंजीकरण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने कक्ष में मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित कार्य को देखा। उन्होंने उपजिलाधिकारी स्वाती शुक्ला व तहसीलदार विनीत कुमार सिंह को निर्देश दिया कि कक्ष में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की जाए। मतदाता पुनरीक्षण में लगे कर्मियों को बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। इसके बाद उन्होंने तहसील के अन्य हिस्सों का निरीक्षण किया।साफ-सफाई की स्थिति को देखकर कड़ी नाराजगी जतायी तथा नाजिर का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कम्प्यूटरों का रखरखाव उचित तरीके से किया जाए। लेखपाल कक्ष में बीएलओ के लिए बैठने की व्यवस्था की जाए। कक्ष में टूटी हुई कुर्सियों को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि तीनों विधान सभा के लिए अलग वीआरसी कक्ष बनाया जाए। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम विनोद कुमार, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे#


No comments