Breaking News

#हरदोई:- हरियावां- युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या#


#हरदोई:- हरियावां- युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या#

#हरदोई: हरियावां- थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम तरी में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली#

#जानकारी के मुताबिक रजनीश पासी पुत्र धनीराम पासी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम तरी ने रात्रि को अपने घर में कुंडे से मफलर बांध कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां राजेश्वरी ने बताया की रविवार की शाम लगभग 9:00 बजे दूसरे मकान पर रोज की तरह उसका पुत्र सोने गया हुआ था वह दूसरे मकान पर अपने परिजनों के साथ सोई हुई थी सोमवार की सुबह 7:00 बजे उसे रजनीश नहीं दिखा तो उसने जाकर दरवाजा खटखटाया लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो दूसरे के मकान से जाकर देखा कि रजनीश पंखे के कुंड में मफलर का गले से फंदा लगाकर लटका हुआ था।जिसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विवेक वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली विधिक कार्यवाही की जाएगी#

No comments