#हरदोई:- मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई उद्योग बन्धु की बैठक#
#हरदोई:- मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई उद्योग बन्धु की बैठक#
#हरदोई: बुधवार को विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का निस्तारण ससमय कराया जाए। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप पात्र आवेदकों को लाभान्वित कराया जाए। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। हस्ताक्षरित एमओयू को जीबीसी रेडी के स्तर पर लाया जाए। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग दुर्गेश कुमार, उद्योग प्रतिनिधि व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments