#हरदोई:- बिलग्राम- ट्रिपल इंजन सरकार के मुख्य गेट पर अतिक्रमण, जिम्मेदार बने मूकदर्शक#
#हरदोई:- बिलग्राम- ट्रिपल इंजन सरकार के मुख्य गेट पर अतिक्रमण, जिम्मेदार बने मूकदर्शक#
#हरदोई: बिलग्राम- कस्बे में जब से देश की जानी पहचानी भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन सरकार बनी है। तब से लेकर आज तक चर्चा में बनी हुई हैं आपको बता दें सूबे के मुखिया के दिशा निर्देशों की बिलग्राम कस्बे में उन्ही की पार्टी ट्रिपल इंजन सरकार जमकर धज्जियां उड़ाने में लगी हुई हैं आपको बता दें कि सूबे के मुखिया सहित जिले के अधिकारियों द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाए जाने हेतु अभियान चलाने हेतु संबंधित को दिशा निर्देशों के वाबजूद बिलग्राम कस्बे की ट्रिपल इंजन सरकार अपने नगर पालिका के मुख्य गेट का अतिक्रमण नहीं हटवा पा रही है। सूत्र बताते हैं कि कस्बे की ट्रिपल इंजन सरकार का मुख्य गेट तो वाहन स्टैण्ड बना हुआ हैं#
#और कस्बे की ट्रिपल इंजन सरकार की मूक दर्शिता को देखते हुए बीते दिनों पुलिस बल द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया था। अब सोचने वाली बात यह है कि क्या बिलग्राम कस्बे ट्रिपल इंजन सरकार अतिक्रमणकारियों के आगे नतमस्तक है या फिर कोई अन्य बात है जिसको लेकर ट्रिपल इंजन सरकार लगातार घिरती हुई नजर आ रही है.?? वैसे नगर पालिका द्वारा स्थाई अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध एक वाद उपजिला मजिस्ट्रेट बिलग्राम की अदालत में विचाराधीन हैं। लेकिन सूत्र बताते हैं कि जब पालिका की ट्रिपल इंजन सरकार द्वारा अपने गेट से वाहन स्टैण्ड और आसपास का अतिक्रमण नहीं हटवा पाएंगे तो क्या स्थाई कभी हट पाएगा#

No comments