Breaking News

#हरदोई:- विभिन्न थाना क्षेत्रों में 105 हिस्ट्रीशीटरों की लगाई गई क्लास, अपराध से दूर रहने की हिदायत#


#हरदोई:- विभिन्न थाना क्षेत्रों में 105 हिस्ट्रीशीटरों की लगाई गई क्लास, अपराध से दूर रहने की हिदायत#

#हरदोई: अपराध नियंत्रण व रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को संडीला और शाहाबाद थानों पर 105 हिस्ट्रीशीटरों की हाजिरी लगवाई गई।सभी को अपराध से दूर रहने की हिदायत भी दी गयी। प्रभारी निरीक्षक संडीला ने क्षेत्र के 50 हिस्ट्रीशीटर को थाने पर बुलाकर अपराध से दूर रहने की नसीहत देते हुए उन्हें सुधरने की बात कही एवम् प्रत्येक महीने की एक निश्चित तारीख को थाने पर हाजिरी लगाने के लिए भी निर्देशित किया गया है।वहीं थाना प्रभारी शाहाबाद राजदेव मिश्र द्वारा क्षेत्र के 55 हिस्ट्रीशीटर को थाने पर बुलाकर अपराध से दूर रहने की नसीहत देते हुए उन्हें सुधरने की बात कही गयी। एवम् प्रत्येक महीने की एक निश्चित तारीख को थाने पर हाजिरी लगाने के लिए भी निर्देशित किया गया है। इससे पुलिस उनकी सही तरीके से निगरानी कर सकेगी#

No comments