Breaking News

#हरदोई:- जिलाधिकारी ने किया जनपद के सभी सीएचओ से संवाद#


#हरदोई:- जिलाधिकारी ने किया जनपद के सभी सीएचओ से संवाद#

#हरदोई: शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने रसखान प्रेक्षागृह में जनपद के सीएचओ से संवाद किया। जिलाधिकारी ने जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन के लक्ष्य के अनुरुप आयुष्मान कार्ड बनाये जाएं। इस कार्य मे कोटेदारों से भी सहयोग लिया जाए। चिकित्सा अधीक्षक व सीएमओ के स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए। लक्ष्य के अनरूप कार्य न करने वाले सीएचओ की जवाबदेही तय की जाए। अधीक्षकों के स्तर पर कार्य की नियमित समीक्षा न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि सभी एमओआईसी प्रति सीएचओ लक्ष्य निर्धारित कर नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें। प्रत्येक परिवार में कम से कम एक आयुष्मान का लक्ष्य जल्द हासिल किया जाए। आशा व आशा संगिनी भी कार्य मे पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करें। लापरवाही करने वाली आशाओं व आशा संगिनी की रिपोर्ट प्रेषित की जाए। मनोयोग से आयुष्मान कार्ड बनाने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहित किया जाए  व लापरवाही करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। दिन भर में कोई भी कार्ड न बनाने वाली आशा व एएनएम का एक दिन का वेतन रोका जाए। सभी कार्मिक टीम भावना व मजबूत इच्छा शक्ति के साथ कार्य करें। जननी सुरक्षा योजना की चर्चा करते हुए कहा कि समस्त लंबित भुगतान जल्द कराया जाए। गरीब उन्मुख किसी योजना में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। जिलाधिकारी ने सीएचओ से क्षेत्र में आने वाली उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली तथा निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर सीएमओ रोहताश कुमार, समस्त एसीएमओ व अधीक्षक उपस्थित रहे#

No comments