Breaking News

#हरदोई:- पाली- पुलिस ने टॉप 10 व अन्य अपराधियों को तलब कर दिए सख्त निर्देश#


#हरदोई:- पाली- पुलिस ने टॉप 10 व अन्य अपराधियों को तलब कर दिए सख्त निर्देश#

#हरदोई: पाली- थाना क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने के लिए प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राय ने गुरुवार को क्षेत्र के अपने जमाने में रहे टॉप टेन व अन्य अपराधियों को बुलाकर उन्हें सख्त निर्देश दिए कि अपराध करने से दूरी बनाएं रखें साथ ही क्षेत्र के बाहर से यदि कोई अपराधी आता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। यदि इसमें किसी हिस्ट्रीशीटर अपराधी ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूर्व में अपराध करने में शामिल रहे लगभग 40 अपराधियों को थाना परिसर पर बुलाकर उन्हें भविष्य में अपराध न करने की सौगंध दिलाई गई और साथ ही अपराध करने वालों पर अपनी नजर बनाए रखने की शख्त हिदायत देते हुए कहा गया कि पुलिस को समय रहते सूचित करें। जिससे अपराध व अपराधियों पर अंकुश लग सके।वहीं छोटे स्तर के अपराधी इस कार्यवाही को देखकर उनके हाथ पांव फूल रहे हैं। पाली पुलिस क्षेत्र व नगर में इस समय अपनी चहल कदमी मचाए हुए हैं। उनकी इस चहल कदमी से चोर उचक्के भयभीत नजर आ रहे हैं। इस समय अपराधियों में भय व्याप्त है#

No comments