Breaking News

#हरदोई:- हरियावां- मिलकर्मी और किसान के बीच मारपीट, 2 घंटे बंद रही तौल, गन्ने की प्रजाति को लेकर चेकर ने की किसान के साथ मारपीट#


#हरदोई:- हरियावां- मिलकर्मी और किसान के बीच मारपीट, 2 घंटे बंद रही तौल, गन्ने की प्रजाति को लेकर चेकर ने की किसान के साथ मारपीट#


#हरदोई:- हरियावां- मिलकर्मी और किसान के बीच मारपीट, 2 घंटे बंद रही तौल, गन्ने की प्रजाति को लेकर चेकर ने की किसान के साथ मारपीट#

#हरदोई: हरियावां- शनिवार दोपहर लगभग 11 बजे गन्ने की प्रजाति चेकिंग कर रहे मिलकर्मी व किसान में गन्ने को लेकर हुए विवाद के बाद गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट करने के बाद टोकन से लेकर गन्ने की प्रजाति चेक कर रहे मिलकर्मी मौके का फायदा उठाकर भाग निकले, वहीं आक्रोशित किसानों ने टोकन सेन्टर को घेर कर कॉल बंद कर दी और सैकड़ो किसानों कांटे पर तुलाई करने से मना कर दिया और प्रदर्शन कर उपद्रव करने लगे#

#हरदोई: प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय चीनी मिल पर गाना लेकर आए किसान प्रेम प्रकाश पाल निवासी रजुआपुर थाना पिसावां ने अपनी पर्ची पर गन्नेे तौल करने के लिए प्रजाति को चेक कर रहे मिलकर्मी श्यामवीर व किसान के बीच कहासुनी हो गयी, मामला गाली गलौज तक पहुंच गया। गुस्से में आए मिलकर्मी श्यामवीर ने किसान के साथ मारपीट कर दी और मौके का फायदा उठाकर साथियों के साथ फरार हो गया। किसान के साथ मारपीट होने से चीनी मिल के अंदर मौजूद किसान आक्रोशित हो गए। किसानों की एकजुटता देख मिल प्रशासन सकते में आ गया, सूचना पाकर स्थानीय पुलिस पहुंची। जब स्थानीय पुलिस और प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच सार्थक वार्ता ना होती देख अतिरिक्त फोर्स भी मंगवाया गया। इस बीच मिलकर्मियों द्वारा स्थानिक किसान नेता ओम प्रताप सिंह 'भोले' को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे किसान नेता ने किसान और मिलकर्मियों के साथ जैसे-तैसे सामंजस बिठाकर सुलह समझौता कराया तब जाकर मिल प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं गन्ना जीएम संजीव तोमर ने मिलकर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए किसानों के साथ अच्छा व्यवहार करने की नसीहत दी साथ ही किसानों को चेतावनी देते हुए कहा कि आप सभी भी चीनी मिल के साथ सामंजस्य बिठाकर चलें तथा चीनी मिल को अच्छा करना देने में सहयोग करें जिससे यह दिक्कत उत्पन्न ना हो। किसान और मिलकर्मियों के बीच हुए विवाद के कारण करीब 2 घंटे गन्ने की तौल बंद रही। वहीं स्थानीय किसानों की माने तो मिल प्रशासन द्वारा लगातार किसानों का गन्ना वापस कराया जा रहा है कभी गन्ने की सफाई को लेकर कभी सूखे गन्ने को लेकर ट्राली वापस कर दी जाती है। इसको लेकर किसानों और गन्ना जीएम के बीच सार्थक वार्ता की गई। इस मौके पर किसान नेता ओम प्रताप सिंह 'भोले' सत्यवीर सिंह 'रिंकू' शिवम सिंह, सोमू सिंह व हजारों किसान मौजूद रहे#

No comments