Breaking News

#हरदोई:- सण्डीला- एक साल में 51 हजार लीटर से भी अधिक डीजल की कर डाली खपत, संडीला नगर पालिका परिषद का एक और कारनामा आया सामने#


#हरदोई:- सण्डीला- एक साल में 51 हजार लीटर से भी अधिक डीजल की कर डाली खपत, संडीला नगर पालिका परिषद का एक और कारनामा आया सामने#

#हरदोई: सण्डीला- नगर में बीते दिनों लगातार नगर पालिका परिषद सण्डीला द्वारा सूचना उपलब्ध न कराने पर मा0 सूचना आयोग के आयुक्त द्वारा जनसूचना अधिकारी पर तेवर काफी सख्त किये हुये है।जिस पर मजबूरन पालिका परिषद को एक-एक वर्ष पूर्व लम्बित प्रकरण में सूचना उपलब्ध करायी जा रही है। ऐसे ही सण्डीला नगर पालिका का एक और कारनामा सामने आया है। जिसमें एक आर0टी0आई0 के आवेदन की उपलब्ध कराई गयी सूचना में बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में नगर पालिका परिषद द्वारा 51 हजार लीटर से अधिक के डीजल की खपत कर डाली गयी है।आपको जानकार हैरानी होगी कि नगर पालिका द्वारा 39000 लीटर से अधिक का डीजल केवल साफ सफाई में प्रयोग कर डाला गया एवं 7000 लीटर से अधिक जलकल पटल में एवं 4000 लीटर से अधिक लाइट (प्रकाश) में खपा दिया। मात्र एक वर्ष में 51000 लीटर से अधिक डीजल का प्रयोग किया जाना बड़ी वित्तीय अनियमित्ताओं की ओर संकेत देता है। लेकिन सच्चाई ये है की नगर पालिका में बहुत ही अयेसे काम है जो सिर्फ कगोजों पर ही पुरे हो रहे है#

No comments