Breaking News

#हरदोई:- कछौना- राजस्व लेखपाल की बेटी का राजस्व लेखपाल पद पर हुआ चयन, परिजनों में हर्ष#


#हरदोई:- कछौना- राजस्व लेखपाल की बेटी का राजस्व लेखपाल पद पर हुआ चयन, परिजनों में हर्ष#

#हरदोई: कछौना- कस्बे के राजस्वकर्मी प्रमोद त्रिपाठी की बेटी विभा त्रिपाठी का उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा से लेखपाल पद पर चयन हो गया है। परिजनों व शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। प्रमोद त्रिपाठी राजस्व विभाग में लेखपाल पद पर कार्यरत हैं। उनकी बड़ी बेटी शिक्षक पद पर कार्यरत है। पिता की उचित परवरिश व अच्छी शिक्षा का नतीजा के चलते दोनों बेटियां शिक्षण कार्य के दौरान सरकारी सेवा में नियुक्त हो गईं। दोनों बेटियों ने साबित कर दिया की बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। आजकल बेटियां बेटों से कदम से कदम मिलाकर हर क्षेत्र में मुकाम हासिल कर अपना व अपने परिजनों का नाम रोशन कर रहीं हैं। रिश्तेदार व शुभचिंतक प्रमोद त्रिपाठी के घर बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। विभा त्रिपाठी के चयन से अन्य बेटियों का हौसला बढ़ रहा है#

No comments