Breaking News

#हरदोई:- टोडरपुर- ऑनलाइन उपस्थिति के खिलाफ मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन#


#हरदोई:- टोडरपुर- ऑनलाइन उपस्थिति के खिलाफ मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन#

#हरदोई: टोडरपुर- बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति एवं वर्तमान में सभी अव्यवहारिक निर्णयों के खिलाफ आज जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लाक टोडरपुर (हरदोई) द्वारा श्री प्रभाष कुंवर श्रीवास्तव खण्ड शिक्षा अधिकारी टोडरपुर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर ब्लाक कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान में महानिदेशक के रोज रोज नए प्रयोगों से शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है शिक्षक अपने निजी फोन, सिम,डाटा का लगातार प्रयोग कर समर्पित भाव से काम कर रहा है उसके बाद भी विभागीय उच्चाधिकारियों का रवैया शिक्षकों के प्रति दुर्भावना पूर्ण है।शिक्षकों की एक भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा अपितु बदले की भावना से काम कर लगातार अपमानित किया जा रहा है। ब्लाक अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने कहा कि हमारी पुरानी पेंशन बहाल की जाये।बेसिक शिक्षा परिषद शिक्षक नियमावली के लागू निर्देशों का पालन किया जाए।सुदूर विद्यालयों की भौतिक परिस्थितियों यथा साधन, नेटवर्क, नदी,नाले,पहाड़,मौसम आदि को भी ध्यान रखकर आदेश निर्गत किए जाएं। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अमित कुमार सिंह,मंत्री सुनील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद श्रीवास्तव उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह,राजवीर सिंह, मिथिलेश कुमारी, दिनेश पाल सिंह, सोमनाथ, सतेन्द्र पाल सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, रोहित चौरसिया, मिथलेश राजपूत,नागेन्द्र वर्मा, पुष्पेन्द्र कुमार, रोशनलाल, ओमप्रकाश ,महेंद्र वर्मा, नरेन्द्र, ऋचा सक्सेना,मीनू त्यागी,नेहा, अलका कनौजिया, आदि भारी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं#

No comments