#हरदोई:- उल्लास और उमंग के साथ निकाली गई कलश यात्रा लगे जय श्री राम के नारे#
#हरदोई:- उल्लास और उमंग के साथ निकाली गई कलश यात्रा लगे जय श्री राम के नारे#
#हरदोई: अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को शहर के आलू थोक मोहल्ले के नागरिकों ने कलश यात्रा निकाली इस दौरान जय श्री राम के नारे गूंजते रहे।कलश यात्रा के दौरान जमकर अमीर गुलाल भी चला।सुबह महेश गुप्ता व पंकज गुप्ता एडवोकेट राजीव गुप्ता पुतानी मिश्रा प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में लोग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें उन्नाव विभाग के संघ चालक शिव स्वरूप तथा नगर प्रचारक विशाल ने श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से आए हुए अक्षत भरे कलश को सौपा।इसके बाद पूरे वार्ड नंबर 16 में यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई।पूजित अक्षत कलश भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण के रूप में नागरिकों को दिए जाएंगे।मोहल्ले को कलश यात्रा ने राम मय कर दिया।एडवोकेट पंकज गुप्ता और डब्लू गुप्ता ने बताया कि 1 जनवरी से प्रत्येक घर में अयोध्या से आए अक्षत और श्री राम जी का चित्र वितरित किया जाएगा तथा उन्हें अयोध्या आगमन का न्यौता भी दिया जाएगा।इस दौरान प्रमुख रूप से भावना गुप्ता राधाकृष्ण गुप्ता संदीप गुप्ता धर्म रुचि सिंह सभासद पूर्व सभासद शिवसेवक गुप्ता एडवोकेट नीरज मिश्रा समेत सैकड़ो की संख्या में राम भक्त जय श्री राम के नारे लगाते रहे और गुलाल उड़ाते रहे#

No comments