Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- कार सवार ने युवक को मारी जोरदार टक्कर, लखनऊ ले जाते समय युवक ने तोड़ा दम#


#हरदोई:- पिहानी- कार सवार ने युवक को मारी जोरदार टक्कर, लखनऊ ले जाते समय युवक ने तोड़ा दम#

#हरदोई: पिहानी- शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मझिया रोड पर सड़क किनारे पेशाब कर रहे युवक को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। चालक युवक को घसीटते हुए दस मीटर तक ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार का पीछा किया। लेकिन कार चालक फरार हो गया। कार चालक की पहचान शानू पुत्र नबी अहमद के रूप मे हुई है। मृतक की मां ने कार चालक के विरुद्ध स्थानीय कोतवाली मे प्रार्थना पत्र दिया है। जानकारी के अनुसार रामसेवक उम्र 38 पुत्र बब्लू निवासी छिपी टोला सड़क के किनारे पेशाब कर रहा था तभी पिहानी की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एम जी हेक्टर कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगो ने तत्काल युवक को सीएचसी पिहानी मे भर्ती कराया जहां युवक को जिला अस्पताल हरदोई रिफर कर दिया गया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरो ने युवक को जिला अस्पताल से लखनऊ रिफर कर दिया एम्बोलेंस द्वारा युवक को लखनऊ भेजा गया जहां रास्ते मे युवक ने दम तोड़ दिया। रामसेवक अपने मां का एकलौता चिराग था पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। युवक की मौत से मां का रो- रोकर बुरा हाल है#

#युवक के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही है रामसेवक ही घर मे कमाने वाला था उसकी मौत से मां का एकलौता सहारा भी उजड़ गया। वहीं कर चालक शानू खिलाफ लोगों मे आक्रोश है#

No comments