Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- टड़ियावां के ग्राम धियर महोलिया में हुआ शिक्षा चौपाल का आयोजन#


#हरदोई:- टड़ियावां- टड़ियावां के ग्राम धियर महोलिया में हुआ शिक्षा चौपाल का आयोजन#

#हरदोई: टड़ियावां- विकास खण्ड टड़ियावां के ग्राम धियर महोलिया में 29 दिसम्बर को खण्ड शिक्षा अधिकारी टड़ियावां अनुज कुमार के नेतृत्व में शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ। शिक्षा चौपाल में सांसद लोकसभा जय प्रकाश रावत के साथ विकास खण्ड टड़ियावां के खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार, उ.प्र.प्राथमिक शिक्षक संघ टड़ियावां अध्यक्ष अनन्त राम पाण्डेय, एआरपी अभिषेक मिश्र एवं ग्राम पंचायत रामनगर के ग्राम प्रधान सुरेंद्र मौर्या, शिक्षक, प्रबन्ध समिति सदस्यों व अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। शिक्षा चौपाल की शुरूआत मां सरस्वती के पूजन व वंदना से हुई। खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार ने शिक्षा चौपाल के उद्देश्य बताते हुए इसके महत्व को समझाया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित समय से विद्यालय भेजने को कहा। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से विद्यालय के फीडबैक को भी जाना एवं और बेहतर कार्य किये जाने सम्बन्धी योजना पर भी सुझाव मांगे। सांसद जय प्रकाश रावत ने विद्यालय के स्टॉफ की सराहना करते हुए हर एक स्तर से विद्यालय विकास में सहायता करने का आश्वासन भी दिया। एआरपी अभिषेक मिश्र ने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चों को जो भी गृहकार्य दिया जा रहा है उसको अपने सामने घर पर करने को कहें। बच्चे की प्रगति में अभिभावकों का महत्व बहुत ज्यादा होता है क्योंकि विद्यालय में सभी को समान रूप से पढ़ाया जाता है लेकिन बच्चा वही आगे निकलता है जिसको घर पर भी अध्ययन के लिए कहा जाता है। दीक्षा ऐप, रीड एलांग ऐप एवं निपुण लक्ष्य ऐप की सहायता से बच्चे की घर पर अध्ययन करने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं।इसके साथ ही ऑपेरशन कायाकल्प के 19 बिंदुओं के बारे में बताते हुए विद्यालय के बदलते भौतिक परिवेश से अवगत कराया गया।इसके बाद प्राथमिक विद्यालय गरीबपुरवा, प्राथमिक विद्यालय रामनगर, प्राथमिक विद्यालय धियर महोलिया व उच्च प्राथमिक विद्यालय धियर महोलिया के अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। प्राथमिक विद्यालय गरीबपुरवा के प्रधानाध्यापक व संकुल शिक्षक अनन्त राम पाण्डेय द्वारा बताया गया कि वह अपने स्टॉफ के साथ मिलकर विद्यालय विकास का कार्य कर रहे हैं।इसके बाद शिक्षा चौपाल में प्रतिभाग करने के लिए उपस्थित सभी लोगो का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक एवं संकुल शिक्षक अनन्त राम पाण्डेय, शिक्षक अभिषेक कुमार, प्राथमिक विद्यालय रामनगर की प्रधानाध्यापिका सीमा, प्राथमिक विद्यालय धियर महोलिया की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा अवस्थी के साथ शिखा श्रीवास्तव, प्रभा वर्मा, कनिक प्रिया, मुन्नी देवी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय धियर महोलिया की इंचार्ज अध्यापिका फात्मा बानो के साथ सुषमा पाण्डेय, सीमा भास्कर, लक्ष्मी देवी आदि शिक्षकों के साथ भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे#

No comments