#हरदोई:- मल्लावां- चौराहे को पार कर रही छात्रा को ट्रक ने मारी टक्कर#
#हरदोई:- मल्लावां- चौराहे को पार कर रही छात्रा को ट्रक ने मारी टक्कर#
#हरदोई: मल्लावां- स्कूल से घर जा रही छात्रा को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वह दूर जा गिरी। ट्रक साइकिल के ऊपर चढ़ गया#
#कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ निवासी अवनी पटेल पुत्री मनोज पटेल उम्र 14 वर्ष मल्लावां पब्लिक इंटर कालेज में कक्षा 9 की छात्रा है। जब शाम को कॉलेज से छुट्टी हुई 4:00 बजे वह रोज की तरह चौराहे से निकल रही थी और अपने घर की ओर मुड़ रही थी तभी कानपुर की ओर से हरदोई की ओर जा रहे ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी जिससे छात्रा दूर जा गिरी और साइकिल ट्रक के पहिये के नीचे दब गई। छात्रा को चोटे न आने से लोगो ने राहत की सांस ली। वहां खड़े लोगो ने ट्रक को रोका और पहिये के नीचे से साइकिल को निकाला । चौराहे पर खड़े होमगार्डो ने ट्रक को पकड़कर कोतवाली के सुपुर्द कर दिया। गनीमित यह रही कि कोई अप्रिय घटना नही घटित हुई अवनी बहुत देर तक सहमी सहमी सहमी रही#

No comments