#हरदोई:- कछौना- परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को याद कर किया नमन#
#हरदोई:- कछौना- परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को याद कर किया नमन#
#हरदोई: कछौना- संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध जनों ने बाबा को नमन करते हुए उन्हें याद किया#
#बुधवार को बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर नगर के स्टेशन रोड स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला सहित गणमान्य जनों ने पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। नगर अध्यक्ष राधा रमन शुक्ला ने कहा कि देश के लिए बाबा साहब के लिए बाबा साहब के योगदानों को कभी भूलाया नहीं जा सकता। हर व्यक्ति को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर भूपलाल वर्मा, अवधेश रावत, नवनीत कुमार, विनीत लाला, प्यारेलाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे#

No comments