#हरदोई:- शाहाबाद- विकसित संकल्प यात्रा में पात्र लाभार्थियों को किया चिन्हित#
#हरदोई:- शाहाबाद- विकसित संकल्प यात्रा में पात्र लाभार्थियों को किया चिन्हित#
#हरदोई: शाहाबाद- ब्लाक की ग्राम पंचायत खनिगमा खुर्द में विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य आयोजन बीडीओ मनवीर सिंह की अध्यक्षता में किया गया जिसमे केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया।तथा पात्र लाभार्थियों का डाटा भी जुटाया गया। कार्यक्रम में बीडीओ मनवीर सिंह,एडीओ पंचायत जितेंद्र सिंह ग्राम पंचायत सचिव राजीव कुमार के साथ-साथ समस्त विभागों के विकासखंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी का संदेश वीडियो के माध्यम से सभी ने सुना।इस मौके बीडीओ ने योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके तथा श्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित लाभार्थियों का समस्त शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा शिविर संचालित कर रजिस्ट्रेशन किया गया।इस मौके पर ग्राम प्रधान अरुणा देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे#


No comments