Breaking News

#हरदोई:- कछौना- ग्राम पंचायतें ठेकेदारों एवं अधिकारियों से हो रही परेशान, जल जीवन मिशन योजना में ठेकेदार ने तोड़ी सड़क और नालियां#


#हरदोई:- कछौना- ग्राम पंचायतें ठेकेदारों एवं अधिकारियों से हो रही परेशान, जल जीवन मिशन योजना में ठेकेदार ने तोड़ी सड़क और नालियां#


#हरदोई:- कछौना- ग्राम पंचायतें ठेकेदारों एवं अधिकारियों से हो रही परेशान, जल जीवन मिशन योजना में ठेकेदार ने तोड़ी सड़क और नालियां#

#हरदोई: कछौना- जल जीवन मिशन के तहत हर घर को शुद्ध जल मिल सके, इस सरकार की मंशा पर विभागीय अधिकारी व ठेकेदारों द्वारा पलीता लगाया जा रहा हैं। ग्राम सभाओं में बन रही पानी की टंकी व पाइप लाइन में जमकर मानकों की धज्जियां उड़ाई गई है। पाइपलाइन डालने के लिए ग्रामों की सड़कों को खोद डाला गया, जिन्हें समयावधि में ठीक न कराए जाने के कारण ग्रामीणों का आवागमन दुष्कर हो गया, आय दिन ग्रामीण, पशु गिरकर इन गड्डो में चुटहिल हो रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों, ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत की शिकायत पर सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने इस ज्वलंत मुद्दा को सदन में उठाया#

#बताते चले जिले में जल मिशन के तहत पानी की टंकी निर्माण व पाइपलाइन डलवाने का कार्य चल रहा है। ग्राम सभाओं में पाइप लाइन हेतु कार्यदायीं संस्था ने आईसीसी, इंटरलॉकिंग, खडंजा संपर्क मार्गों को खोद डाला है। कार्य काफी धीमी गति व मानकों को तक पर रखकर हो रहा हैं। आवागमन हेतु सुरक्षा के कोई उपाय व संकेतक सूचिक नहीं ध्यान रखे गए। जल आपूर्ति की टेस्टिंग के नाम पर गहरे गहरे गड्ढे खोद कर डाल दिए गए हैं। जिनमें अक्सर बच्चे, राहगीर, पशु गिर कर चुटहिल हो रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। गांव की तस्वीर को बदरंग कर दिया है। जिसका खामियाजा गांव के हजारों लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हैदराबाद की एनसीसी कंपनी को काम करने की जिम्मेदारी को सौंपा गया है। इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों से प्रतिदिन शिकायतें आ रही हैं। इस ज्वलंत प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला हरदोई के सदस्य विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने सदन में आवाज उठाई, जिस पर जल शक्ति मंत्री ने स्थलीय जांच कर दोषी विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाई का निर्देश दिया है। एक सप्ताह के अंदर गड्डों को भरवाना सुनिश्चित करें, इस कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों व ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है#

No comments