Breaking News

#हरदोई:- बिलग्राम- तेज रफ्तार डंफर ने तीन दुकानों, विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर व ट्यूबबेल में मारी टक्कर#


#हरदोई:- बिलग्राम- तेज रफ्तार डंफर ने तीन दुकानों, विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर व ट्यूबबेल में मारी टक्कर#

#हरदोई: बिलग्राम- कोतवाली बिलग्राम क्षेत्र के कन्नौज मार्ग पर सोमवार की सुबह गुलाबबाड़ी चुंगी पर जनपद कन्नौज मार्ग की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार डंफर ने सड़क किनारे रखी तीन दुकानों,बिजली के तीन पोल,एक ट्रांसफार्मर व नगर पालिका बिलग्राम द्वारा बनाया गया ट्यूबबेल की दीवार को निशाना बनाया। इस हादसे में लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा बताया गया है।स्थानीय लोगों की मानें तो हादसा इतना भयंकर था कि दुर्घटना कारित करने वाले वाहन की रफ्तार तीन दुकानें भी न रोक सकीं।जिसकी टक्कर से नपाप बिलग्राम द्वारा स्थापित ट्यूबवेल के पक्के कमरे की दीवारों में भी दरारें पड़ गईं।दुर्घटना की आवाज़ इतनी जोरदार थी कि लोग सहम गए व किसी बड़ी अनहोनी की आशंका के चलते अपने घरों से बाहर निकल आए मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर घटना की सूचना पुलिस को दी।हालांकि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ लेकिन तीनों दुकानों के गरीब मालिकानों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचा।हादसे के बाद तीन विद्युत पोल व एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर बिजली विभाग ने सुरक्षा के दृष्टिगत सप्लाई काट दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।जिन दुकानदारों को आर्थिक क्षति पहुंची उनमें सुभाष कुशवाहा की मिठाई की दुकान में डेढ़ से दो लाख का नुकसान,रिजवान वारिस की टायर पंचर की दुकान में करीब एक से डेढ़ लाख का नुकसान जबकि नरेश की लोहे की दुकान को 25 हजार का नुकसान पहुंचना बताया गया हैं। इस संबंध में पालिका अध्यक्ष अनिल राठौर ने बताया कि डंपर हट जाने के बाद कोतवाली में तहरीर दी जाएगी।कोतवाल नरायन कुशवाहा ने बताया कि अभी तक तहरीर प्राप्त नही हुई हैं तहरीर मिलने के बाद अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी#

No comments