#हरदोई:- किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन#
#हरदोई:- किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन#
#हरदोई: बुधवार को करणी सेना के नेतृत्व में किसानों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। किसानों ने कहा कि निराश्रित पशुओं के रख रखाव व उन्हे संरक्षित करने के लिए सरकार ने करोड़ो रूपये का बजट पास कर रखा है वही जनपद हरदोई के विकास खण्ड टड़ियावां के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोटरा में आवारा पशुओं से किसान परेशान है सैकड़ो की संख्या में आवारा पशु किसान की फसल बर्बाद कर रहें है। रात रात भर किसान खेतों पर रखवाली करने के लिए मजबूर हैं लेकिन फिर भी किसान अपनी फसल को आवारा पशुओं से बचाने में नाकामयाब रहते हैं वहीं आवारा सांड भी आये दिन बच्चों व किसानों पर हमला कर देते है जिससे किसी के भी जानमाल की हानि होने की अशांका बनी रहती है इस समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार प्रधान से इस समस्या के निवारण को लेकर बात कर चुके है लेकिन ग्राम प्रधान ने अभी तक कोई भी संज्ञान नही लिया है किसानों की मांग है कि ग्राम पंचायत में गौशाला बनवाया जाए या आवारा पशुओं को किसी अन्य गौशाला में स्थानान्तरण कराये जाने का आदेश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया जाए यदि समय रहते ऐसा नहीं किया गया तो किसान मजबूरन सड़को पर आंन्दोलन करेगें व ग्राम सभा में बने अन्य सरकारी भवनों में आवारा पशुओं को बन्द करने के लिए विवश होगें इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवम् सिंह चौहान, तहसील अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, संगठन महामंत्री शिवम सिंह परमार व ग्रामीण पप्पू सिंह सोमवंशी परभु कनौजिया सुनील रामकुमार शिवध्यान सिंह बसरुद्दीन शुभम#
#मुन्ना राठौर मौलू सिंह रामू सिंह चौहान जगपाल आर्य नरेश आर्य विजय आर्य शिवराम हरिनाम सिंह सर्वजीत सिंह गुलाब श्रीचंद सत्त्यम रतिराम टेकई पोहकर शिवदयाल बेदी लालू, शिवबहादुर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे#

No comments