#हरदोई:- माधोगंज- नगर की बदहाल स्थित को लेकर धरने पर बैठे स्थानीय निवासी#
#हरदोई:- माधोगंज- नगर की बदहाल स्थित को लेकर धरने पर बैठे स्थानीय निवासी#
#हरदोई: माधोगंज- नगर पंचायत कुरसठ के निवासियों ने बुधवार से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनकी मांगे हैं कि नगर के निवासियों को जरूरी सहूलियत मुहैया कराई जाए। जिसके लिए आला अधिकारियों को आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन पूर्व में दे चुके हैं। समय से मांगे पूरी न होने के चलते नगर पंचायत कार्यालय के सामने डेरा डाल दिए हैं। धरना प्रदर्शन कर रहे समाजसेवी रत्नेश मोहन, कुंवर शमशेर अली, रमेश चन्द्र तिवारी, पवन कुमार, संतोष कुमार, लक्ष्मी कान्त, हीरालाल सहित अन्य दर्जन भर नगर निवासियों ने बताया कि जरूरी विकास कार्य नही कराए जा रहे हैं। वहीं सरकारी योजनाओं में अनियमितता, वित्तीय दुरूपयोग को लेकर आठ सूत्रीय शिकायती पत्र शासन सहित जिलाधिकारी को भेजा गया था#
#प्रदर्शनकारियों की क्या हैं मुख्य मांगे#
#पंतनगर स्थित बाजार लगने के कारण आवगमन की कठिनाई को दूर करने, मोहल्ला रामनगर स्थित 250 व 400 मीटर बनी आरसीसी सड़क का निरीक्षण कर नाला, नाली व क्रॉस रोड बनाए जाने, खराब पड़े पुराने हैडपम्प व पाइप लाइन दुरूस्त कराई जाएं। वहीं अन्य नगर पंचायतों की तरह स्वर्ग विमान मुहैया कराने, भूमिहीनों को जल्द से जल्द आवास मुहैया कराए जाने, आजाद नगर स्थित 33 केवी ट्रॉन्सफार्मर से होने वाली घटनाओं से बचाव के साथ अन्यत्र स्थान पर ले जाने, नगर से लखनऊ तक कैसरबाग बस डिपो सेवा शुरू कराए जाने, आजाद नगर स्थित नीलकण्ठ मन्दिर जाने वाली गली में इंटरलॉकिंग लगाए जाने व पौधरोपण कराने की मांग को लेकर आवाज बुलन्द कर रहे हैं#

No comments