#हरदोई:- पिहानी- सरस्वती शिशु मंदिर में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन#
#हरदोई:- पिहानी- सरस्वती शिशु मंदिर में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन#
#हरदोई: पिहानी- सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम लखनऊ संभाग के संभाग निरीक्षक श्याम मनोहर शुक्ल के द्वारा मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ चिकित्सकों की टीम ने छात्र-छात्राओं को खानपान पर विशेष ध्यान देने को कहा।सरस्वती शिशु मंदिर के 150 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर लक्ष्मीकांत मिश्रा व नेत्र चिकित्सक डॉ गौरव सिंह विवेक टंडन के द्वारा भैया बहनों सहित प्रत्येक शिशु का गहन परीक्षण किया गया। परीक्षण में उन्होंने पाया कि अधिकतर बच्चे सिर व पेट दर्द से ग्रसित हैं। उन्होंने इसके लिए अभिभावकों से अपने बच्चों को कीड़े की दवाई समय पर खिलाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने बच्चों से जंक फूड का बिल्कुल भी सेवन नहीं करने की बात कही। इस मौके पर उन्होंने समस्त विद्यार्थियों को शरीर को स्वस्थ्य रखने के टिप्स भी दिए। उन्होंने बताया कि अस्वस्थता का मुख्य कारण मानसिक तनाव है। हमें किसी भी कार्य को प्रसन्नतापूर्वक करना चाहिए। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य बिन्दू सिंह स्वास्थ्य शिविर में विशेष सहयोग देने पर मुख्य डाक्टरो का आभार जताया। शिविर सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य समीर वाजपेई की देखरेख में संपन्न हुआ#

No comments