#हरदोई:- बच्चियों में एनीमिया स्तर में सुधार के लिए गंभीरता से प्रयास किया जाए/ सौम्या गुरूरानी#
#हरदोई:- बच्चियों में एनीमिया स्तर में सुधार के लिए गंभीरता से प्रयास किया जाए/ सौम्या गुरूरानी#
#हरदोई: कस्तूरबा गाँधी विद्यालयों की बालिकाओं की हीमोग्लोबिन स्तर की जाँच करायें/ सीडीओ#
#हरदोई: शुक्रवार को विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में गृह आधारित पोषण शिविर किशोर एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बच्चियों में एनीमिया के स्तर में सुधार के लिए गंभीरता से प्रयास किया जाए। मानक के अनुरूप एनीमिया की टैबलेट वितरित की जाए। वितरण के उपरांत दवा सेवन की निगरानी की जाए। नोडल संस्था एचसीएल की ओर से प्रधानाचार्यों से नियमित अंतराल पर संवाद किया जाए। बच्चियों को कक्षाओं में जागरूक किया जाए। बालक वर्ग को भी कार्यक्रम के अंतर्गत आच्छादित किया जाए। लक्षित विकास खण्डों कोथावां, बेंहदर, सण्डीला व कछौना में आने वाली समन्वय संबंधी किसी समस्या के बारे में तत्काल संबंधित अधिकारियों को बताया जाए। आशा व एएनएम का सहयोग प्राप्त किया जाए। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों से फीडबैक व सुझाव लिए जाएं। पोषण कैम्पों का आयोजन किया जाए। कस्तूरबा गाँधी विद्यालयों में हीमोग्लोबिन स्तर की जाँच की जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहताश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना अधिकारी सहित एचसीएल के अधिकारी आदि उपस्थित रहे#

No comments