Breaking News

#हरदोई:- पाली- मोबाइल हेल्थ यूनिट का सी एम ओ ने किया शुभारम्भ#


#हरदोई:- पाली- मोबाइल हेल्थ यूनिट का सी एम ओ ने किया शुभारम्भ#

#हरदोई: पाली- डीसीएम श्रीराम समूह की रूपापुर इकाई में गुरुवार को को श्रीराम फाउंडेशन द्वारा मेडिकल मोबाइल यूनिट(स्वास्थ्य परामर्श इकाई )का शुभारम्भ जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहतास कुमार, चीनी मिल के इकाई प्रमुख प्रभात कुमार सिंह एवं सीएसआर हेड अमन पन्नू ने संयुक्त रूप से किया, आधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल हेल्थ यूनिट पी एस सहित सम्पूर्ण ऑटोमेटिक है। इस मेडिकल मोबाइल यूनिट द्वारा मिल क्षेत्र के चयनित पहले चरण के 47 ग्राम पंचायतों में जाकर समस्त गर्भवती महिलाओ की सम्पूर्ण निःशुल्क जाँच की जायेगी। मोबाइल यूनिट द्वारा गर्भवती महिलाओं की तमाम तरह की अन्य जांचे भी की जाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्यक्रम करने वाली आशा कार्य कत्रियों को सम्मानित किया तथा हेल्थ मोबाइल यूनिट के क्रिया कलापों को बारीकी से समझा और कहा की यह मेडिकल मोबाइल यूनिट क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रोहतास कुमार ने मिल प्रबंधन को विश्वास दिलाया की स्वास्थ्य विभाग चीनी मिल के इस कार्यक्रम में पूरा सहयोग करेगा। अंत में इकाई प्रमुख प्रभात कुमार सिंह ने सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए बताया चीनी मिल हमेशा से शिक्षा, पर्यावरण, व स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर , मनीष जोशी,उपचिकित्साधिकारी हरदोई,पाली सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ आनन्द शुक्ला, सहित सैकड़ो आशाएं,आंगनबाड़ी कार्यकत्री व एएनएम साथ ही क्षेत्र के काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे#

No comments