Breaking News

#हरदोई:- पाली- शकुंतला देवी इंटर कालेज हरदोई में आयोजित किया गया जन जागरूकता कार्यक्रम#


#हरदोई:- पाली- शकुंतला देवी इंटर कालेज हरदोई में आयोजित किया गया जन जागरूकता कार्यक्रम#

#हरदोई: पाली- समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवम दिव्यांग जन सशक्तिकरण केंद्र सी आर सी लखनऊ दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा शकुंतला देवी इंटर कालेज सवायजपुर हरदोई में एक दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम विषय दिव्यांगता पहचान, रोकथाम एवम बचाव विषय पर आयोजित की गई जिसमे सर्वप्रथम संस्थान के प्रबंधक श्री राज वर्धन सिंह राजू दादा के द्वारा सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सी आर सी लखनऊ की दिव्यांग जनों हेतु किए जाने वाले अभिनव प्रयासों एवम भारत सरकार की दूर दर्शिता का वर्णन किया गया तत्पश्चात सी आर सी लखनऊ की तरफ से आए श्री विकास मिश्रा एवम श्री नागेश पांडेय द्वारा सभी विद्यार्थियों को दिव्यांगता की पहचान, कारण एवम बचाव पर संबोधित किया एवम भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दिव्यांग जनों हेतु संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की एवम दिव्यंगता विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 100 अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कृष्ण कुमार कक्षा 10,द्वितीय स्थान पूनम चौहान कक्षा 12 तथा तृतीय स्थान अजंता कक्षा 11ने प्राप्त किया पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोहिता कक्षा 12 द्वितीय स्थान मोहिनी गौतम कक्षा 12 तथा तृतीय स्थान रुचिता गौतम कक्षा 11 ने प्राप्त किया सभी प्रथम द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सी आर सी लखनऊ के द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया शकुंतला देवी इंटर कालेज की तरफ से श्री राज वर्धन सिंह राजू दादा वरिष्ठ समाज सेवी के द्वारा श्री विकास मिश्रा एवम नागेश पांडेय को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में इंटर कालेज में अध्यनरत छात्र छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ वरिष्ठ ग्राम वासियों ने प्रतिभाग किया#

#इस मौक़े पर कॉलेज के संस्थापक राजेंद्र सिंह,प्रदीप शुक्ला,आनंद शुक्ला,कुलदीप सिंह,सचिन सिंह,स्नेहलता, पूजा,आदि गुरुजन मौजूद रहे#

No comments