Breaking News

#हरदोई:- संडीला- फैक्ट्री में पकड़ा गया हजारों लीटर नकली दूध लोगों में मचा हड़कम्प#


#हरदोई:- संडीला- फैक्ट्री में पकड़ा गया हजारों लीटर नकली दूध लोगों में मचा हड़कम्प#

#हरदोई: संडीला- फैक्ट्री इलाके में पुलिस एवं खाद्य विभाग की छापामारी से हाँथ लगी एक बड़ी खोज जंहा लगभग 17000 लीटर मिलावटी दूध और बड़ी मात्रा में दूध बनाने का सामान बरामद हुआ।नकली दूध को नष्ट कराया गया। जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र स्थित अभिषेक डेयरी में सहायक आयुक्त सतीश कुमार,खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिरुद्ध गंगवार,रामकिशोर,खुशीराम,अजीत सिंह,सुभाष मौर्य और पुलिस की टीम ने छापा मारा। इस दौरान वहां 17000 लीटर तैयार केमिकल दूध और 1000 लीटर सोर बिटोल,400 लीटर रिफाइंड,5 बोरी मिल्क पाउडर भी बरामद हुआ। तैयार दूध का बाजार मूल्य लगभग 8.5 लाख रुपए बताया जा रहा है।इस केमिकल दूध को नष्ट करा दिया गया है।जबकि प्राप्त अपमिश्रण को जब्त किया गया है। गौरतलब है कि क्षेत्र में बहुत बड़ी मात्रा में सिंथेटिक दूध तैयार करके बेचा जा रहा है।जिससे इस प्रकार के कारोबारी माला माल हो रहे है।वहीं लोग यह सिंथेटिक दूध पीकर गंभीर बीमारियों की चपेट में भी आ रहे रहे हैं। नकली दूध निर्माण और बेचे जाने की तमाम जानकारी होने के बावजूद भी अधिकारी गण अकसर मूकदर्शक बने रहते हैं। और यदि कभी कोई कार्रवाई होती भी है।तो बहुत मामूली धाराएं लगाई जाती हैं।जिससे आसानी से मामला रफा दफा हो जाता है#

No comments