Breaking News

#हरदोई:- निर्माणाधीन ओवरब्रिज से बाइक पर गिरी बीम,बाल बाल बचा युवक#


#हरदोई:- निर्माणाधीन ओवरब्रिज से बाइक पर गिरी बीम,बाल बाल बचा युवक#

#हरदोई: कोतवाली क्षेत्र के आंझी रेलवे ओवरब्रिज से एक लोहे की बड़ी बीम सड़क से निकल रही बाइक के अगले हिस्से पर एकाएक गिर गयी।जिसमें बाईक सवार बाल बाल बच गया।वहां से निकल रहे लोग उक्त हादसा देख दंग रह गए#

#शुक्रवार को दोपहर बाद निमार्णाधीन आंझी ओवरब्रिज से एक बीटी बीम मौत बनकर अचानक बाईक सवार पर गिर गयी।मौत युवक को छू कर निकली तो वहां मौजूद सैकड़ों लोगों के मुंह से चीख निकल पड़ी।लेकिन भगवान को यह मंजूर नही था इसलिये बाइक सवार को खरोंच तक नही आई।इतनी बड़ी आपदा से बाल-बाल बचे युवक की ओर हर कोई निगाह गड़ाये हुये था।तभी एकाएक युवक उठ खड़ा हुआ तो लोगों ने इसे कुदरत का करिश्मा बताया और लोग कलेजा थाम कर ईश्वर से प्रार्थना करते रहे।ओवरब्रिज के पास युवक की जिंदगी को छू कर निकली मौत को देखकर लोग दंग रह गए।मौत के मुहाने से निकला बाइक सवार आमिर कस्बा शाहाबाद के मोहल्ला बाजिद खेल का रहने वाला बताया गया है।वह किसी काम से आंझी रेलवे ओवरब्रिज के पास से गुजर रहा था तभी उक्त हादसा हो गया।बताया जा रहा है कि वह वहाँ पर लगे चाट के ठेले पर कुछ खाने के लिए गया था#

No comments