#हरदोई:- हरपालपुर- आबकारी निरीक्षक ने शराब की दुकानों का किया औचक निरीक्षण#
#हरदोई:- हरपालपुर- आबकारी निरीक्षक ने शराब की दुकानों का किया औचक निरीक्षण#
#हरदोई: हरपालपुर- बुधवार को मिलावटी व नकली शराब की बिक्री रोकने के लिए आबकारी निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र की शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया तथा सेल्समैनों को आवश्यक निर्देश दिए#
#जानकारी के अनुसार सवायजपुर के आबकारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ क्षेत्र के कस्बा हरपालपुर,पलिया,चौंसार में स्थित शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान आबकारी निरीक्षक ने स्टॉक रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की जांच की साथ ही सेल्समैनों को शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर शराब और बीयर की बिक्री करने के निर्देश दिए।आबकारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की उच्चाधिकारियों की निर्देश पर शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।हालांकि शराब और बीयर की दुकानों पर सबकुछ ठीकठाक मिला#

No comments