Breaking News

#हरदोई:- सुरसा- बड़ा नीक लागे अपने देसवा की माटी को पहला स्थान#


#हरदोई:- सुरसा- बड़ा नीक लागे अपने देसवा की माटी को पहला स्थान#

#हरदोई: सुरसा- म्योनी स्कूल के बच्चों ने गांव व क्षेत्र का नाम किया रोशन।जनपदीय स्तरीय तीन दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विकास खंड सुरसा के राज्य स्तरीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय म्योनी के बच्चों ने हमेशा की तरह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता में कक्षा 5 की राधा के नेतृत्व में कीर्ति यादव, खुशबू यादव, मनु सिंह, राशि सिंह, प्रभाष कुमार आदि बच्चों ने ढोलक जोड़ी मंजीरे की बेहतर संगीत पर लोक गीत "बड़ा नीक लागे अपने देसवा की माटी" प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रतिभा व बेहतर प्रदर्शन से जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता, गाँव व स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं राष्ट्रीय एकांकी दहेज "प्रथा एक सामाजिक बुराई" प्रस्तुत कर अल्पता सिंह, उपमा सिंह, हर्ष गौतम, सचिन कुमार, रामजी, कोमल आदि बच्चों ने हुनर दिखाया। प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गौतम ने बच्चों की मेहनत व उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी#

No comments