Breaking News

#हरदोई:- गैंगेस्टर एक्ट में 10 हजार के इनामिया 2 गोकश अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार#


#हरदोई:- गैंगेस्टर एक्ट में 10 हजार के इनामिया 2 गोकश अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार#

#हरदोई: शुक्रवार को कोतवाली शहर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट से संबंधित 10-10 हजार के इनामिया 2 गोकश अभियुक्तों को अवैध शस्त्रों सहित गिरफ्तार जेल भेज दिया गया#

#उ० प्र० गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के आरोपी अभियुक्त इश्हाक व शानू उर्फ अजीज उक्त मुकदमें फरार चल रहे थे।अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक  द्वारा 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली शहर पुलिस द्वारा मंगली बगिया बसंत लीला होटल के निकट से शातिर अभियुक्तों को पकड लिया गया। पकडे गए अभियुक्तों से उनका नाम व पता पूछने पर उनकी पहचान इश्हाक पुत्र इश्तिहाक उम्र करीब 32 वर्ष निवासी मोहल्ला लालपीर कस्बा गोपामऊ थाना टडियांवा व शानू उर्फ अजीज पुत्र लतीफ उम्र 26 वर्ष निवासी मोहल्ला बजरिया कस्बा व थाना टडियांवा जिला हरदोई ज्ञात हुआ।दोनों गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे।अभियुक्तों की जामातलाशी पर उनके कब्जे से 2 अदद तमंचे 12 बोर व 2 जिंदा कारतूस बरामद किये गए एवं गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।पकड़े गए अभियुक्त  इश्हाक पुत्र इश्तिहाक के विरुद् विभिन्न थानों में#

#3/5/8 गोवध निवा, अधि. माधोगंज#

#हरदोई5/ 8 गोवध निवा. अधि#

#टडियावांहरदोई3/5/8 गोवध निवा. अधि.कोतवाली शहर हरदोई 2/3 गैंगेस्टर एक्टको० शहर हरदोई#

#3/25 आर्म्स एक्ट शहर हरदोई में दर्ज हैं।वहीं दूसरे आरोपी शानू उर्फ अजीज पर -379/411/420 थाना#

#टड़ियावां,8/21 एनडीपीएस एक्ट टड़ियावां, कोतवाली शहर में 363/366/376 व पाक्सो एक्ट ,3/5/8 गोवध निवा.अधि.कोतवाली  शहर व 2/3 गैंगेस्टर एक्टको० शहर#

#3/25 आर्म्स एक्टको० शहर हरदोई में दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में शहर कोतवाल संजय कुमार पांडेय,एस आई अनिल कुमार सिंह धर्मेन्द्र गिरि सिपाही रमापति दिवाकर, महिपाल,मोहित कुमार थाना कोतवाली शहर जनपद हरदोई#

No comments