Breaking News

#हरदोई:- हरपालपुर- शेखपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन#


#हरदोई:- हरपालपुर- शेखपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन#

#हरदोई: हरपालपुर- शुक्रवार को सांडी ब्लॉक के ग्राम शेखपुर स्थित ग्रामीण हाट बाजार में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य,कृषि व जल जीवन,पेंशन की प्रदर्शनी लगाई गई।मुख्य अतिथि सांडी ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत के द्वारा बच्चे का अन्नप्राशन किया गया। इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि,पीएम उज्जवला गैस योजना,पीएम विश्वकर्म योजना,आयुष्मान कार्ड जीवन ज्योति बीमा योजना,हर घर जल जीवन योजना,सुरक्षा बीमा योजना,पीएम आवास योजना किसान क्रेडिट कार्ड,विकलांग पेंशन के लाभार्थियों द्वारा इन योजनाओं के तहत मिल रहे लाभों के विषय में बताया गया।इस दौरान मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।इस अवसर ग्राम पंचायत अधिकारी अमित कुमार,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव,अंकित यादव समस्त विभागो के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे#

No comments