Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- पूजित अक्षत श्रीराम पत्रक लेकर घर-घर जाएंगे श्री राम भक्त/ संजेश कुमार#


#हरदोई:- पिहानी- पूजित अक्षत श्रीराम पत्रक लेकर घर-घर जाएंगे श्री राम भक्त/ संजेश कुमार#

#हरदोई: पिहानी- विश्व हिंदू परिषद जिला सत्संग प्रमुख संजेश,व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह अभिषेक शुक्ला अनुज ने बताया श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से आए हुए अक्षत कलश जो कि सोमवार 25 दिसंबर 2023 को कार्यालय से लाये गए थे पूजित अक्षत कलश पिहानी नगर के मुख्य मार्गो से शोभायात्रा निकाली गई थी।उसके उपरांत 25 दिसंबर 2023 को ज्वाला देवी माता मंदिर पिहानी में वैदिक मंत्रो के उच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना के उपरांत राम भक्तों के द्वारा कलश की स्थापना की गई थी#

#उन्होंने बताया कि प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या से आए पूजित अक्षत और श्री राम पत्रक को 1 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024 तक घर-घर जाकर वितरण किया जाएगा और अयोध्या जाने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा और अपने घर में और आस पड़ोस के मठ मंदिरों में 22 जनवरी 2024 को पूजा पाठ करने के लिए भी बताया जाएगा। अभिषेक शुक्ला अनुज ने बताया कि 22 जनवरी 2024 का दिन हम सभी लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन होगा उन्होंने बताया कि लगभग 500 वर्षों के बाद श्री राम लला अपने मंदिर में विराजमान होंगे। आप सभी को अपने-अपने घर पर कम से कम 101 दीपक जलाने हैं और पुनःदीपावली मनानी है। विश्व हिंदू परिषद जिला सत्संग प्रमुख संजेश कुमार ने बताया कि हम सभी लोग बहुत ही भाग्यशाली हैं जो हम सभी लोग अपने सामने भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण होते हुए देख रहे हैं और श्री राम जी को मंदिर में विराजमान होते भी देखेंगे उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों को आने वाली आगामी 22 जनवरी को अपने घर में और आस-पड़ोस के मठ मंदिरों में रहकर पूजा पाठ करना है#

No comments