Breaking News

#हरदोई:- माधोगंज- दो मोटरसाइकिल चोर पुलिस की गिरफ्त में#


#हरदोई:- माधोगंज- दो मोटरसाइकिल चोर पुलिस की गिरफ्त में#

#हरदोई: माधोगंज- पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो युवकों को पकड़ा।उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल व तीसरी मोटरसाइकिल की चेसिस साथ दो नाजायज तमंचा व कारतूस बरामद किया#

#प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा करते हुए कहा कि सोमवार की रात में एस आई विजय नारायण शुक्ला,एस आई दिनेश कुमार पांडे हमराही पुलिस आरक्षी अनिल कुमार,आरक्षी शिवम, आरक्षी निसार,आरक्षी प्रवेश कुमार के साथ नहर पुल के पास दो व्यक्तियो को मोटरसाइकिल लेकर कस्बे की ओर से आते हुए देखा। मुखबिर की सूचना पर उन्हें रोकने का प्रयास किया।लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम राहुल निवासी रुइया पुरवा मजरा रमजानी पुरवा व ब्रजेश यादव निवासी चम्पा पुरवा बताया। दोनों के कब्जे से एक एक मोटरसाइकिल व 315 बोर तमंचा दो कारतूस बरामद की वहीं तीसरी मोटरसाइकिल की चेचिस बरामद की गई#

No comments