#हरदोई:- अहिरोरी- विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन#
#हरदोई:- अहिरोरी- विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन#
#हरदोई: अहिरोरी- विकास खंड अहिरोरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोंडाराव में भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सविलियन विद्यालय गोंडाराव में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, पेंशन प्रमाण पत्र आदि का वितरण किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत, राष्ट्र गीत व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पोषाहार विभाग,पशुपालन,बैंक, आपूर्ति, आजीविका मिशन आदि के स्टाल लगाए गए थे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी नीरज कुमार, ग्राम प्रधान तरन्नुम बानो, प्रधान पति शकील अहमद, कोटेदार मनोज गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश राजवंशी, रविआलोक, अविनाश अवस्थी, गौरीशंकर, दिनेश कुमार आदि समस्त अध्यापक, ग्राम पंचायत के सभी सदस्य व स्कूल के सभी बच्चे एवम काफी संख्या में ग्राम पंचायत वासी उपस्थित रहे#

No comments