Breaking News

#हरदोई:- हमारी सरकार संस्कारों व सरोकारों की सरकार है/ सांसद#


#हरदोई:- हमारी सरकार संस्कारों व सरोकारों की सरकार है/ सांसद#

#हरदोई: विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत बुधवार को हरदोई लोकसभा के विकास खंड पिहानी के ग्राम डेलपंडरवा व हरिहरपुर पंचायत स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोदी जी की गारंटी वाली वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के संदेश का प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि सांसद जयप्रकाश रहे। ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित सांसद जयप्रकाश ने महिलाओं की गोद भराई व बच्चों का अन्नप्राशन कराया। जनता जनार्दन को मोदी सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया।सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव सम्बोधन को भी सुना।सांसद ने कहा कि हमारी सरकार संस्कारों व सरोकारों की सरकार है। सरकार प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कृत संकल्प है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह मंडल महामंत्री हरिओम मिश्रा ग्राम प्रधान मुकेश द्विवेदी प्रधान हरिवंश सिंह प्रदीप पाठक जितेंद्र सिंह अमित वर्मा ग्राम प्रधान विजय वर्मा ग्राम प्रधान अजय प्रताप बबलू त्रिपाठी शिल्लू शुक्ला प्रदीप वर्मा नंद किशोर डी डी कृषि विभाग, खंड विकास अधिकारी उदय वीर व समस्त भाजपा मंडल कार्यकर्ता तथा जनता जनार्दन की गरिमामयी उपस्थिति रही#

No comments